मंगलवार, 15 मार्च 2022

दि. 08 जनवरी 2022 - कवि सम्मेलन द्वारा मरहूम साहित्यकारों को श्रद्धांजली


 

कवि सम्मेलन द्वारा मरहूम साहित्यकारों को श्रद्धांजली

दि. 08 जनवरी 2022

        पूना कॉलेज हिंदी विभाग एवं प्रयास हिंदी, उर्दू, मराठी साहित्य अकादमी पुणे की ओर से विगत दिनों में प्रयास से जुड़े भूतपूर्व साहित्यकारों को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुणे के मशहूर शायर इब्राहिम अमर ने की।

        प्रयास संस्था के भूतपूर्व सदस्य मरहूमा शमशाद जलील शाद, मरहूमा विजया टेकसिंघानी, मरहूम सैयद आसिफ़ तथा मरहूम अनीस चिश्ती को श्रद्धांजली अर्पित की गयी। गजलकार रफीक काज़ी, प्रा. उद्धव महाजन बिस्मिल, कांचन पाडलकर तथा जिया बागपती ने मरहूम साहित्यकारों के संबंध में अपने विचारों की अभिव्यक्ति की।

        दीपिका कटरे, अतिक शेख, महेंद्र माणिक, मीनाक्षी भालेराव, शिवाजी उराडे, नानाभाऊ माली, अशोक भांबूरे, शहाना अरब, शबाना अरब, अब्दुल हमीद हुनर, अब्दुल्ला अंसारी आदि ने अपनी काव्य रचना द्वारा दिवंगतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सब लेफ्टनेंट डॉ. शाकिर शेख, डॉ. बाबा शेख, ज़िया बागपती ने तथा आभार कांचन पाडलकर तथा अब्दुल हमीद हुनर ने किया।  





    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

25 मार्च 2023 - इंद्रधनुष कवि सम्मेलन

पूना कॉलेज हिंदी विभाग , आय क्यू ए सी तथा प्रतिभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन इंद्रधनुष्य दि. 25   मार्च 2023   शाम...