सोमवार, 14 मार्च 2022

22 सितंबर 2020 - अंतरराष्ट्रीय वेबिनार - मीडिया और साहित्य का बदलता स्वरूप

कोविड 19 लॉक डाउन के परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया, हिंदी अध्ययन अध्यापन और हिंदी का बदलता स्वरूप विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार सम्पन्न

दि. 22 सितंबर 2020

पूना कॉलेज हिंदी विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र पुणे के संयुक्त तत्वावधान में दि. 22 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय वेबिनार सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख, नेहरू युवा केंद्र, पुणे के जिला युवा समन्वयक यशवंत मानखेडकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस वेबिनार में देश विदेश के विद्वानों ने 110 प्रतिभागियों को मार्गदर्शन किया।

संयोजक डॉ. शाकिर शेख ने सभी उपस्थितों का स्वागत करते हुए प्रस्तावना की।

डॉ. सदानंद भोसले, प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिंदी विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने बीज भाषण में कोविड 19 लॉक डाउन के परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया, हिंदी अध्ययन अध्यापन और हिंदी का बदलता स्वरूप विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।  

डॉ. नवीन चन्द्र लोहनी , पूर्व आय. सी. सी आर. चेयर, शांघई चीन ने सोशल मेडिया में हो रहे परिवर्तन पर मार्गदर्शन किया।

डॉ. नीलम जैन, साहित्यकार, यू. एस. ए. ने साहित्य के बदलते स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त किए।

डॉ. राजकुमारी गौतम, ब्रूसेल , बेल्जियम, यूरोप ने ऑनलाइन हिंदी अध्ययन अध्यापन पद्धति पर मार्गदर्शन किया।

डॉ. शहाबुद्दीन शेख, पूर्व प्राचार्य, लोकसेवा कॉलेज, औरंगाबाद ने सोशल मीडिया और हिंदी के बदलते स्वरूप पर अपना मन्तव्य व्यक्त किया।

वेबिनार का संचालन संयोजक डॉ. बाबा शेख ने तथा आभार उपप्राचार्य इम्तियाज़ आग़ा ने किया। वेबिनार को सफल बनाने में प्रा. इमरान बेग मिर्ज़ा, डॉ. मो. सलिम मनियार, प्रा. रुकसाना शेख, खिजर शेख आदि ने परिश्रम लिया। 







 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

25 मार्च 2023 - इंद्रधनुष कवि सम्मेलन

पूना कॉलेज हिंदी विभाग , आय क्यू ए सी तथा प्रतिभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन इंद्रधनुष्य दि. 25   मार्च 2023   शाम...