सोमवार, 14 मार्च 2022

23 दिसंबर 2019 - राष्ट्रीय कवि सम्मेलन - राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वावधान में

युवा कवियों को मंच प्रदान करने हेतु पूना कॉलेज सदैव अग्रेसर

                          – डॉ. आफ़ताब अनवर शेख

 23 दिसंबर 2019

      “युवा कवियों को मंच प्रदान करने हेतु तथा काव्य के प्रति छात्रों की रुचि निर्माण होने हेतु पूना कॉलेज सदैव अग्रेसर है छात्रों में साहित्य सृजन के प्रति जागरूकता निर्माण हो, राष्ट्रीय कवि संगम जैसी संस्थाएं हमारे साथ मिलकर युवाओं को काव्य लेखन हेतु मार्गदर्शन करे ऐसी हमारी कामना है।” ऐसा मन्तव्य राष्ट्रीय युवा काव्यपाठ प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के समापन में अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रा. मोइनूद्दीन खान, उपप्राचार्य प्रा. इम्तियाज़ आग़ा, डॉ. अब्दुल बारी, डॉ. अबरार अहमद, प्रा. जावेद अख्तर, डॉ. जोहेब, डॉ. अना मतीन, डॉ. गुलनवाज़ उस्मानी आदि उपस्थित थे। समापन सत्रह का संचालन डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख ने तथा आभार डॉ. बाबा शेख ने किया।       

      पूना कॉलेज हिन्दी विभाग एवं राष्ट्रीय कवि संगम पुणे के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय मे पढ़ने वाले छात्रों के लिए युवा कवि कव्यापाठ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 23 युवा कवियों ने अपनी कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वरिष्ठ कवयित्री डॉ. कांतिदेवी लोधी तथा कवयित्री प्रा. अनीता जठार ने परीक्षक की भूमिका निभाई. इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3000 रुपये अहमदनगर कॉलेज की छात्र तानिया मुलतानी, द्वितीय पुरस्कार 2,000 रुपये अमर दूधाटे, यशवंत कॉलेज नांदेड़, तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये पूना कॉलेज के अमान सय्यद तथा प्रोत्साहनपर पुरस्कार दो 500 रुपये फर्गुसन कॉलेज की छात्र सिमरन तथा पूना कॉलेज की छात्रा सना प्रदान किए गए। काव्य प्रतियोगिता का संचालन द्वितीय वर्ष की छात्रा शेख फरनाज़ ने तथा आभार सानिया नदाफ़ ने किया।

      राष्ट्रीय कवि संगम की संयोजिका कवयित्री प्रतिभा श्रीवास्तव और डॉ. ममता जैन, डॉ. क़मर सुरूर, कवयित्री डॉ. कांतिदेवी लोधी, कवयित्री प्रा. अनीता जठार, प्रा. उद्धव महाजन बिस्मिल, कवि आनंद सिंग, कवि अमित झा राही, कवि विनीत शंकर आदि ने युवा कवियों के सामने काव्य प्रस्तुति कर मार्गदर्शन किया। काव्य सम्मेलन का संचालन डॉ. ममता जैन ने किया। 




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

25 मार्च 2023 - इंद्रधनुष कवि सम्मेलन

पूना कॉलेज हिंदी विभाग , आय क्यू ए सी तथा प्रतिभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन इंद्रधनुष्य दि. 25   मार्च 2023   शाम...