पूना कॉलेज में
मुंशी प्रेमचंद जयंति बड़ी धूमधाम से संपन्न
31 जुलाई 2018
पूना कॉलेज हिंदी विभाग की ओर से 31 जुलाई को हिंदी कथा
सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंति मनाई गई. प्राचार्य प्रो.डॉ. आफताब अनवर शेख ने
अध्यक्षीय अभिभाषण में कहा कि प्रेमचंद साहित्य जीवन जीने की प्रेरणा देता हैं.
छात्रों ने साहित्य का गहन अध्ययन कर के अपना विकास करना चाहिए. छात्रों में
साहित्य के प्रति रूचि निर्माण होने के लिए कॉलेज में साहित्य पाठक क्लब की
स्थापना की जाएगी तथा साहित्य का फिल्म
में रूपांतरण भी छात्रों को दिखाया जायेगा.
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख ने प्रेमचंद जी
के साहित्य पर प्रकाश डाला तथा साहित्य पठान के लिए छात्रों को प्रेरित किया. डॉ.
बाबा शेख ने प्रस्तावना करते हुए प्रेमचंद के जीवन तथा साहित्य का परिचय
दिया. 86 छात्र इस जयंति समारोह में
सम्मिलित हुए. कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख ने तथा ऋण निर्देश एवं
संयोजन डॉ. बाबा शेख ने किया.
प्रो. डॉ. आफताब अनवर शेख
प्राचार्य
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें