इंडक्शन कार्यक्रम
06 सितम्बर 2018
पूना कॉलेज हिंदी विभाग
द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्राचार्य डॉ. आफ़ताब अनवर शेख जी तथा उपप्राचार्य मोइनुद्दीन खान जी के
मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शकीला मुल्ला जी, आबेदा इनामदार सीनियर कॉलेज प्रमुख अतिथि वक्ता के रूप में
उपस्थित थी।
हिंदी भाषा, साहित्य तथा रोज़गार के अवसर इस विषय पर
उन्होंने छात्रों को दिशा दी।
स्वागत हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख ने, तिलावत द्वितीय वर्ष के छात्र अरबाज़ शेख, प्रस्तावना डॉ. बाबा शेख ने की।
सूत्र संचालन प्रथम वर्ष की
छात्रा रज़िया काज़ी तथा आभार प्रथम वर्ष के छात्र समीर शेख ने किया।
कार्यक्रम की सफलता हेतु
राखी कुमारी, बिलकिस नायब, गुलाब बांगी, रानी जायसवाल, माया कुमारी गुप्ता आदि छात्रों ने परिश्रम लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें