राज्यस्तरीय स्रुजनलोक
काव्यपाठ प्रतियोगिता
12 Sept. 2018
पूना कॉलेज हिंदी विभाग एवं सृजनलोक
प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय स्रुजनलोक काव्यपाठ प्रतियोगिता
सम्पन्न हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. आफ़ताब अनवर शेख जी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए छात्रों को लेखन कला का विकास करने के लिए प्रेरित
किया। उपप्राचार्य प्रा. मोइनुद्दीन खान जी ने स्वागत्परक अभिभाषण
में सभी प्रतिभागी छात्र एवं परीक्षकों का स्वागत किया।
प्रा.अनिता जठार, सुश्री बसंती कुमार ने परीक्षक की भूमिका
निभाई।
प्रथम पुरस्कार शिव छत्रपति कॉलेज
औरंगाबाद के लाखानी यूनुस, द्वितीय पुरस्कार सेंट मीरास कॉलेज की चित्रा वर्मा तथा तृतीय
पुरस्कार एस एम कॉलेज अकलुज के श्रीकांत जाधव ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. शाकिर शेख तथा आभार डॉ. बाबा शेख ने किया।
कार्यक्रम की सफलता हेतु शिवराम, गुलाब, महिमा, हीना, पूजा, कैफ, अज़ीज़, अरबाज़, आसिफ, फरदीन आदि छात्रों ने परिश्रम लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें