सोमवार, 14 मार्च 2022

14 सितंबर 2021 - राष्ट्रीय वेबिनार

पूना कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का उदघाटन तथा राष्ट्रीय वेबिनार

दि. 14 सितंबर 2021

        नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र कार्यालय, नेहरू युवा केंद्र पुणे तथा पूना कॉलेज हिंदी विभाग एवं आय. क्यू. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाडे का उदघाटन सम्पन्न हुआ। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक यशवंत मानखेडकर ने हिंदी पखवाड़े का उदघाटन करते हुए संविधान में राजभाषा हिंदी के विकास हेतु किए जानेवाले प्रयासों की जानकारी दी। उपप्राचार्य प्रा. मोइनूद्दीन खान ने सभी उपस्थितों का स्वागत किया।  राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय कार्यालय पुणे के क्षेत्रीय निदेशक डी. कार्तिकेयन ने अध्यक्षीय समापन में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने हिंदी छात्रों, एनसीसी कैडेट्स तथा रासेयों स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग की ओर से राजभाषा प्रतिज्ञा ली।

         हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार सम्पन्न हुआ। वेबिनार की प्रस्तावना सब लेफ्टिनेंट डॉ. मो. शाकिर शेख ने की। नेहरू युवा केंद्र महाराष्ट्र के राज्य निदेशक प्रकाशकुमार मनुरे ने वेबिनार का उदघाटन करते हुए राजभाषा हिंदी का महत्व स्पष्ट किया।

        डॉ. नूरजहान रहमतुल्लाह, असम ने हिंदी के वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचारों से अवगत कराया। उन्होने कहा कि हिंदी भाषा संपर्क भाषा है जो भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखती है।  डॉ. अरुणा हिरेमठ, रायचूर ने हिंदी में रोजगार के अवसर पर वक्तव्य देते हुए हिंदी के महत्व और राष्ट्रभाषा की गरिमा पर अपने विचार प्रकट किए।

        प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हिंदी को रोजगार से जोड़ना आज की प्रासंगिकता बन गयी है। वैश्वीकरण एवं बाजारवाद के युग में हिंदी भाषा  युवाओं को रोजगार देने में सक्षम है। साहित्य के अध्ययन द्वारा हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है।

        डॉ. बाबा शेख तथा डॉ. मो. सलिम मनियार ने वेबिनार का सूत्र संचालन तथा उपप्राचार्य प्रा. इम्तियाज़ आग़ा ने ऋण निर्देश व्यक्त किया। डॉ. इमरान बेग मिर्ज़ा और प्रा. फ़ारुख शेख ने तकनीकी सहकार्य किया। प्रा. असद शेख, प्रा. इमरान शेख तथा तौसिफ़ शेख, एन.सी.सी कैडेट्स, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने आयोजन के लिए सहकार्य किया।   

 

डॉ. आफताब अनवर शेख

प्राचार्य  

     




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

25 मार्च 2023 - इंद्रधनुष कवि सम्मेलन

पूना कॉलेज हिंदी विभाग , आय क्यू ए सी तथा प्रतिभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन इंद्रधनुष्य दि. 25   मार्च 2023   शाम...