दि.19 जनवरी 2019
पूना कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय हिंदी चर्चासत्र धूमधाम से संपन्न
प्राचार्य डॉ. आफ़ताब अनवर शेख के मार्गदर्शन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी
चर्चासत्र बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ. इस
चर्चासत्र का उदघाटन उपप्राचार्य प्रा. इम्तियाज़ आगा ने किया. उपप्राचार्य प्रा.
नाज़ सैय्यद ने लोहनी जी को सम्मानित किया. डॉ.बाबा शेख ने प्रास्ताविक में हिंदी
की दशा एवं दिशा पर प्रकाश डाला. चर्चासत्र का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शेख
मोहम्मद शाकिर ने तथा आभार उपप्राचार्य प्रा. मोईनुद्दीन खान ने किया.
हिंदी भाषा के क्षेत्र में कार्य करनेवालों के लिए चीन तथा पूर्वी देशों में
हिंदी प्रचार प्रसार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं. हिंदी अनुवादक, रेडियो, स्कूल,
विश्वविद्यालय में हिंदी और चीनी भाषा मंदारिन दोनों को जाननेवालों के लिए रोज़गार
के अनेक अवसर उपलब्ध हैं ऐसा मंतव्य शंघाई,चीन इंटरनेशनल स्टडीज यूनिवर्सिटी के
विजीटिंग प्रोफेसर डॉ. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने अभिव्यक्त किया. उन्होंने चीन में
हिंदी में हो रहे प्रचार प्रसार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चीन में
आज़ादी से पहले से ही हिंदी पढ़ाई जा रही थी. प्राचार्य डॉ.आफ़ताब अनवर शेख ने अपने
अध्यक्षीय मंतव्य में कहा कि हिंदी में पढ़ाई करनेवालों को स्वयं रोज़गार के अवसर की
तलाश करनी चाहिए.
इस अवसर पर प्रा. माया मीरपुरी, डॉ. कांतिदेवी लोधी, डॉ. मीना ढोले, डॉ.
विनोदकुमार वायचल, डॉ. प्रेरणा उबाले, डॉ.प्रशांत गुप्ता, डॉ. माया शिंदे, सुश्री
राजश्री पिल्लै, डॉ.सुभाष कदम, डॉ.साधना भंडारी, प्रा. शुभांगी खुड़े,डॉ. संध्या
खंडागले,प्रा. अविनाश कोल्हे, प्रा.कविता चव्हाण, प्रा. जगताप दत्तराज, संगीता
राय, प्रा.असीर मुलानी, प्रा. सचिन पूरी, प्रा. रुकसाना शेख, डॉ. सलिम मनियार,
प्रा. जुबेर पटेल आदि उपस्थित थे.
डॉ. आफ़ताब अनवर शेख
प्राचार्य
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें