दि. 24 जून
2019
ईद मिलन के
उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन सम्पन्न
राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने हेतु पूना कॉलेज में
प्रयास हिंदी, उर्दू, मराठी साहित्य अकादमी पुणे तथा पूना कॉलेज हिंदी विभाग की ओर से ईद मिलन
एवं कवि सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख के
मार्गदर्शन मे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब अनिस चिश्ती ने की.
प्राचार्य डॉ. आफताब अनवर शेख ने स्वागत करते हुए कहा कि पूना कॉलेज साहित्य की
सेवा के लिए सदैव तत्पर है। जब भी किसी साहित्यिक आयोजन की आवश्यकता हो, पूना कॉलेज सदैव उनके साथ है। उपप्राचार्य मोइनूद्दीन खान ने अपने
मन्तव्य मे कहा कि कवि का दायित्व होता है समाज को दिशा निर्देश करें। समाज की
समस्याओं का समाधान कवि ही प्रस्तुत कर सकता है।
प्रमुख अतिथि जनाब सिकंदर मिर्ज़ा, मुंबई, मोहतरमा खुशबू रामपुरी, जनाब महेशर फैजाबादी ने अपने काव्य प्रस्तुति द्वारा सभी दर्शकों का मन
मोह लिया। ज्येष्ठ शायर रफ़ीक़ जाफ़र, हिसामुद्दीन शोला, युसुफ नदीम, विजया टेकसिंघानी, शमशाद शाद, अस्मिता बागल,
सुनेत्रा गायकवाड, डॉ. शुभा लोंढे, डॉ.
विजया देव, अभय फड़तरे, प्रतिभा श्रीवास्तव, अमित
झा, हसन अशरफी, तनवीर सोलापुरी, सुभाष पवार, अशोक भांबूरे,
अब्दुल्लाह अंसारी, जयवंत हापन, किशोर
टिलेकर, सूर्यकांत नथुगड़े, विनोद
अश्टुल, इब्राहिम अमर, मसरूर तमन्ना, कांचन पाडलकर आदि ने काव्य प्रस्तुति की। इस अवसर पर संयोजक डॉ. बाबा शेख,
आतिक शेख, जावेद मौला, मोहम्मद
शुकरुल्लाह, ऍड. वसीम पठान, हाफिज़
गुलाम अहमद, अदनान आग़ा, आमीर, गौस उपस्थित थे।
सम्मेलन का संचालन ज़िया बागपती तथा डॉ. मोहम्मद शाकिर शेख ने तथा
आभार उपप्राचार्य इम्तियाज़ आग़ा ने किया।
डॉ. आफताब अनवर शेख
प्राचार्य
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें