दि. 28 सितम्बर 2018
पेन
इंटरनेशनल कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों के साथ चर्चा
सावित्रीबाई
फुले पुणे विश्वविद्यालय एवं पूना कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दि. 28 सितम्बर
2018 को पूना कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों के साथ चर्चा संपन्न हुई.
प्राचार्य डॉ. आफ़ताब अनवर
शेख के मार्गदर्शन में आयोजित इस चर्चा में म्यांमार से मयो म्यिंत-न्येन,
निकारागुआ से जूंग कार्लोस, कैनाडा से अब्दोल्लाह हेजब, नेदेरलैंड से पीटर
अब्स्पोएल, पी.एल.एस.आय. से रूपक्रिशन भट तथा श्रीनाथन ने पूना कॉलेज के छात्रों
एवं अध्यापकों से साहित्यिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की. उन्होंने अपने देश
में चल रही साहित्यिक गतिविधियों से परिचित करवाया तथा भारत में चल रही साहित्यिक
गतिविधि की जानकारी प्राप्त की.
प्राचार्य डॉ. आफ़ताब अनवर शेख जी ने सभी
मान्यवरों को सम्मानित करते हुए “लकड़ी की काठी काठी पे घोडा” गीत के माध्यम से
बच्चों को सीखाई जानेवाली कविताओं से उन्हें परिचित करवाया. इस अवसर पर
उपप्राचार्य प्रा. मोईनुद्दीन खान, उपप्राचार्य प्रा. इक़बाल शेख, सभी अध्यापक एवं
छात्र उपस्थित थे.
कार्यक्रम
का संचालन डॉ. अश्विनी पुरुड़े तथा प्रा. आसिफ खान ने किया तथा आभार संयोजक डॉ. शेख
मोहम्मद शाकिर एवं डॉ. बाबा शेख ने किया.
डॉ. आफ़ताब अनवर शेख
प्राचार्य
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें