सोमवार, 14 मार्च 2022

30 सितंबर 2019 - पोस्टर स्पर्धा

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता

दि. 03 अक्तुबर 2019

      पूना कॉलेज हिन्दी विभाग एवं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मण्डल कार्यालय पुणे के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।  प्रभारी प्राचार्य मोइनूद्दीन खान जी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस प्रतियोगिता में पूना कॉलेज के 31 छात्रों ने विषय से संबन्धित पोस्टर के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरोध मे एक साथ खड़े होकर इस अभियान मे शामिल होने का आवाहन किया। मण्डल अधिकारी श्री जगजीत सिंह ने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की।

       प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मास्टर रेउबेन पवार, द्वितीय पुरस्कार तंबोली आलिशा तथा पठान सना, तृतीय पुरस्कार के सुवर्ण, प्रोत्साहनार्थ पुरस्कार शेख सलमान तथा अलफिया शेख को प्राप्त हुआ।  डॉ. सैयद इलियास और रतन गिरी ने परीक्षक की भूमिका निभाई।

       पोस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री संजीव कुमार जी ने किया। उपप्राचार्य इम्तियाज़ आग़ा जी ने पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों का मार्गदर्शन किया।  कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बाबा शेख तथा रतन गिरी ने किया। सूत्रसंचालन डॉ. शाकिर शेख ने किया। 












 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

25 मार्च 2023 - इंद्रधनुष कवि सम्मेलन

पूना कॉलेज हिंदी विभाग , आय क्यू ए सी तथा प्रतिभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन इंद्रधनुष्य दि. 25   मार्च 2023   शाम...